गणित में टॉप कैसे करें |Math me top kaise kare?

अगर आप Math me top kaise kare? ढूंढ रहे हैं तो ये जानकारी हमारे इस लेख में उपलब्ध है। जिसमे आपके मन से Math me man kaise lagaye इसका भी सॉल्यूशन मिल जाएगा।

Math me top kaise kare? Math me man kaise lagaye? सबसे आसान तरीका

हेलो दोस्तों! क्या आपको भी maths विषय में परेशानी आती है और आपको भी Maths solve karne ka tarika जानना है। यदि हाँ, तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं। यहां हम आपको Math me man kaise lagaye और Math me top kaise kare के बारे में डिटेल में बताएंगे-

Math me top kaise kare? Math me man kaise lagaye?

 

Math kaise padhe:-

दोस्तों, maths एक बहुत ही रोचक विषय है इस विषय में कई तरह के पाठ, उनके अनेक सूत्र एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रश्न होते हैं। यह प्रश्न लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय होते हैं। यह विषय अन्य विषयों से अलग एवं रोचक होता है। हम में से कई विद्यार्थियों को इस विषय में कठिनाई होती है तो आज हम इस बारे में जानेंगे की math kaise padhe?

जिस प्रकार maths विषय अन्य विषयों से अलग होता है उसी प्रकार math padhne का तरीका भी एकदम अलग और प्रभावी होना चाहिए।

Maths पढ़ने के दौरान एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि उसे समझ कर पढ़ें। मैथ रटने का विषय कदापि नहीं है, हम रटकर कुछ विषय जैसे हिंदी,अंग्रेजी और साइंस में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं परंतु मैथ अर्थात गणित में यह तरीका काम नहीं करेगा ऐसा क्यों?

ऐसा इसलिए क्योंकि मैथ के प्रश्नों में मान सदैव एक जैसा नहीं रहता हैं। प्रश्न की भाषा आपको हमेशा एक जैसी नहीं मिलेगी जिसकी वजह से हमारी रटने की आदत इस विषय में काम नहीं करती है। इसलिए मैथ को हमेशा समझ कर पढ़ें।

Math ko smjhne ka tarika है कि मैथ पढ़ने के समय पहले आसान प्रश्नों को हल करें,उसके बाद थोड़े कठिन प्रश्नों को लगाएं और अंत में सबसे कठिन प्रश्नों को हल करें।
पहले कठिन प्रश्नों को बिल्कुल ना लगाएं क्योंकि यह प्रश्न आप से तुरंत हल कभी नहीं होंगे और इन प्रश्नों में काफी अधिक समय लगता है। कठिन प्रश्नों के हल ना होने से आपके मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा जिससे कि यह विषय में आपकी कठिनाई और बढ़ जाएगी।

इसलिए सबसे पहले आसान प्रश्नों को लगाएं इससे आपको आसान प्रश्न अपने आप तुरंत हल हो जाएंगे और कठिन प्रश्नों को हल करने में भी प्रेरणा मिलेगी।
Math लगाते समय अपने मन को एकाग्र रखें। एकाग्रता सभी विषयों के लिए महत्वपूर्ण होती है इसलिए इसका ध्यान अवश्य रखें। मैथ हमेशा दोपहर या रात को लगाएं सुबह व शाम का समय विषयों को याद करने में लगाएं।

Math me man kaise lagaye?

Mathematician kaise bane एवम किसी भी विषय में महारथी बनने के लिए उस विषय में मन लगाना अति आवश्यक होता है। Math मे बिना मन लगाए हम उस इसे कभी नहीं सीख सकते। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मन लगाना अति आवश्यक है।

Ese bhi padhe:- Padhai me man kaise lagaye? Behatreen tareeke

Math me man kaise lagaye यह सवाल बहुत से लोगों को परेशान करता है तो Math me man lagane ke liye आपको मैथ में मजा आना चाहिए।
इसके लिए आप सूत्रों को अच्छे से तैयार कर ले फिर एक-एक करके प्रत्येक सूत्रों को प्रश्नों पर लगाएं उसके बाद उत्तर मिलाए अर्थात कुछ ऐसा करें इस विषय में कि आपको मजा आए।

मैथ में मन लगाने के लिए आप अपने दोस्तों की मदद लें, आप उन्हें कुछ प्रश्न हल करने के लिए दीजिए और उन्हें भी कहिए कि वह आपको कुछ प्रश्न हल करने के लिए दे, हल हो जाने के बाद दोनों मिलकर जांच करिए। इसमें आप बोर नहीं होंगे और आपका मन भी बहुत आसानी से लगेगा।
और सच मानिए गणित बहुत ही रोचक विषय है और यह एकमात्र ऐसा विषय है जिसमें हमे पूरे 100 मार्क्स मिलते हैं।

Math solve karne ka tarika

Math solve karne ke bohot se tareeke hai आप इनका प्रयोग करके बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। जिस भी पाठ को शुरू करें उसके बारे में अच्छे से जान लें कि वह किस पर आधारित है। इसके पश्चात उनके सूत्रों को ध्यान से पढ़ें और याद करें। सूत्रों को हल्के में बिल्कुल ना ले,उनको एकाग्र मन से याद करें।

पाठ के उदाहरण में दिए गए प्रश्नों पर गौर करें कि सूत्र किस तरह प्रश्नों पर प्रयोग किए जा रहे हैं इसके पश्चात ही प्रश्नों को लगाना आरंभ करें।

Math solve karne ka tarika यही है कि उसे एकाग्र मन से समझ कर व आराम से सॉल्व करें।सॉल्व करते- करते साथ में  check भी करते रहे कि जितना हल हुआ है उसमें कोई त्रुटि तो नहीं और यदि कोई त्रुटि है, तो उसको तुरंत सुधार करें।
अध्यापक जब क्लास में प्रश्न हल करें तो उनके तरीके पर गौर करें कि वह किस तरह सॉल्व कर रहे हैं, छोटी से छोटी बातों पर ध्यान दें। इस तरह से सॉल्व करने पर निश्चित ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

Math me top kaise kare? Math me man kaise lagaye?

Math me top kaise kare:-

Math me top kaise kare या Class me top kaise kare के विषय में मैं यही कहूंगा की आप थोड़ा सा पढ़ कर या बिना पढ़े किसी भी विषय पर कमान नहीं पा सकते। इसके लिए आपको कई बारीकियों के ऊपर ध्यान देना ही पड़ेगा तभी आप किसी भी विषय में टॉप कर पाएंगे।
Math me top kaise kare के लिए आप नीचे दिए गए उपायों को गंभीरता पूर्वक प्रयोग करे-

बेसिक से पढ़ें:-

आप जब भी गणित के किसी भी पाठ को शुरू करें तो उसे शुरुआत से शुरू करें। उस पाठ के बारे में छोटी से छोटी चीज को जाने और समझे।
पाठ को पढ़ते समय बीच से ही सवाल उठाकर हल बिल्कुल भी ना करें, इससे आपको चीजें समझने में कठिनाई होगी और आप बहुत जल्दी ही बोर हो जाएंगे। इसलिये पहले बेसिक्स को पढ़ें उसके बाद ही सवालों को हल करना शुरू करें।

सूत्र याद करें:-

गणित में सूत्रों का बहुत महत्व होता है। सूत्र के बिना हम सवालों को हल नहीं कर सकते। हाँ, ऐसे बहुत से प्रश्न होते हैं जिन्हें हम बिना सूत्रों के भी हल कर सकते हैं परंतु अधिकतर प्रश्नों में सूत्रों की आवश्यकता पड़ती है अतः सूत्रों को अच्छे से याद करें।
आप सूत्रों को नीचे लिंक पर क्लिक करके भी बहुत आसानी से याद कर सकते हैं:-

https://byjus.com/math-formulas/

सारे उदाहरण को सॉल्व करें:-

प्रत्येक पाठ के सूत्र, सवाल, हल करने का तरीका अलग होता है,जिसे हमें समझने में थोड़ी दिक्कत होती है। उन दिक्कतों से डरे नहीं बल्कि सबसे पहले किताब में उन पाठ कों के दिए गए उदाहरण को सॉल्व करें, उन पर ध्यान दें कि वह किस तरह से हल हो रहे हैं और उसे खुद से हल करने का भी प्रयास करें।

इससे आपका दिमाग उन प्रश्नों को गहराई को आसानी से समझ पाएगा और हल कर पाएगा। उदाहरण को पहले हल करने से आपको सवाल हल करने समय दिक्कतें नहीं आएंगी।

बिना देखे सवाल को हल करे:-

अक्सर होता यह है कि हम सवाल को देख देख कर हल करते हैं और सोचते हैं कि यह तो बहुत आसान है हमसे आराम से हो जाएगा और परीक्षा के समय हम वह प्रश्न हल नहीं कर पाते जिससे कि  हमारे अच्छे अंक नहीं आते।

इसलिए आप एक बार देख कर हल कर ले पर अगली बार बिना देखे कॉपी बंद करके, खुद से हल करें। इससे आपको आपकी गलती का पता चलेगा और आप उसमें अच्छे से सुधार भी कर पाएंगे।

डेली प्रैक्टिस करें:- 

हम हमेशा कुछ दिन तक तो बहुत अच्छे से पढ़ते हैं पर कुछ समय बीतने के बाद उस से बोर होकर रख देते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। इस तरह से मैं तो maths आपको कभी भी नहीं आएगी। मैथ्स की डेली प्रैक्टिस करें। नियमित तौर पर गणित पर काम करें।

गणित को रटकर नहीं समझ कर पढ़ें:-

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया भी की गणित रटने वाला विषय बिल्कुल भी नहीं है, यह आपको रटने से कभी भी नहीं आएगा यह बात आप लिख कर ले लीजिए।
इसलिए Maths आपको हमेशा समझ कर पढ़ें। Maths को ज्यादा से ज्यादा सॉल्व करे, इससे आप मैथ पर कमान हासिल कर पाएंगे।

मैथ को सॉल्व करने में इंटरेस्ट ले:- 

Math me topper kaise bane के लिये हमें उसमें इंटरेस्ट लेना पड़ेगा क्योंकि बिना इंटरेस्ट लिए हम उसमें top नहीं कर पाएंगे इसलिए मैथ में इंटरेस्ट ले।
आप आज ही से maths कोई इंटरेस्ट ले कर पढ़ना शुरू कीजिए  और देखिएगा कि आप कितनी जल्दी मैथ्स में अच्छे हो जाएंगे और टॉप भी करेंगे।

डेली बेसिस पर क्लास अटेंड करें:-

मैथ की क्लास हमें डेली बेसिस पर अटेंड करनी चाहिए क्योंकि रोजाना ही हमें कुछ नया मैथ्स में सीखने को मिलता है और अगर हम छोटी से छोटी चीज भी मिस कर देंगे तो मैथ्स में बहुत दिक्कत होगी इसलिए डेली बेसिस पर हमें अपनी मैथ की क्लास को अटेंड करना चाहिए।

हफ्ते में एक दिन खुद का विश्लेषण करें:-

हमें खुद का विश्लेषण करना बहुत जरूरी है आखिर हमने पूरे हफ्ते में कितना पढ़ा? क्या पढ़ा? या कितना हमें समझ आया?
इस चीज का पूरा ओवरव्यू हमें लेना चाहिए। यह सिर्फ मैथ के लिए ही नहीं बल्कि अन्य सब्जेक्ट के लिए भी काफी जरूरी है। सरल भाषा में कहें तो हमें अपना खुद का ही टेस्ट लेना है जोकि हमने पिछले हफ्ते पढ़ा हो।

Ese bhi padhe:-Padhte samay distraction se door kaise rahe? Behatreen upay

मैथ्स को सॉल्व करने में जल्दी बाजी ना करें:-

मैथ्स में क्वेश्चन को सॉल्व करने के लिए हमें जल्दी बाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। हमें यह आराम से धीमे धीमे समझ कर सॉल्व करना चाहिए सारी चीजें देखकर कि कहीं हम कुछ गलत तो नहीं कर रहे हैं।

क्योंकि जल्दी बाजी में अक्सर चीजें बिगड़ती है बनती नहीं है।यह आपने खुद गौर किया होगा एग्जाम में भी हमें अपने क्वेश्चन को बहुत ही ध्यानपूर्वक आराम से और एकाग्र होकर सॉल्व करना चाहिए।

प्रीवियस क्वेश्चन पेपर भी अवश्य लगाएं:-

मैथ के विषय में प्रीवियस क्वेश्चन पेपर को भी लगाना बहुत जरूरी है। अक्सर एग्जाम में पूछे गई चीजें रिपीट क्वेश्चन के तौर पर पूछी जाती है जो कि हमारे प्रीवियस क्वेश्चन पेपर में पहले ही पूछे जा चुकी है।

इससे हमें एक संकेत मिलता है की प्रश्न किस तरह पूछे जाते हैं और कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं। तो उसकी तैयारी हम बड़ी ही सरलता से कर सकते हैं इसलिए प्रीवियस क्वेश्चन पेपर को भी एक बार जरूर सॉल्व करें इससे हमें काफी मदद मिलती है।

अपनी समस्याओं को अध्यापक से अवश्य पूछें:-

अपनी छोटी से छोटी समस्याओं को अध्यापक से जरूर पूछें क्योंकि अगर हम सवाल करेंगे नहीं तो अपनी समस्या को कभी सुधार नहीं पाएंगे और चीजे सिर्फ बिगड़ती रहेंगी और क्वेश्चन का सही उत्तर भी नहीं निकल पाएगा इसलिए अपनी छोटी से छोटी क्वेरी को भी अध्यापक से अवश्य पूछे।

कठिन प्रश्नों को 3-4 बार अभ्यास करें:-

अक्सर परीक्षा में कठिन प्रश्नों की संख्या ज्यादा होती है और यही समस्या हम में से अधिक विद्यार्थियों को होती है कि कठिन प्रश्नों को कैसे हल करें?

कठिन प्रश्नों को एक बार में हल करके आप उस पर कमान नहीं पा सकते, हमें उसका बार-बार अभ्यास करना पड़ेगा।इसलिए कठिन प्रश्नों को तीन से चार बार अवश्य हल करें और तब तक हल करें जब तक कि आप इस प्रश्न को हल करने में सक्षम ना हो जाए और फिर देखेगा maths ke kisi bhi exam me top करना आपके लिए कितना आसान हो जाएगा।

एकाग्र मन से मैथ लगाएं:- 

एकाग्रता ही एक ऐसा साधन है जिससे हम बड़ी से बड़ी कठिनाई को भी आसान कर सकते हैं इसलिए मैथ को लगाते समय अपने मन को एकाग्र अवश्य रखें बाहरी वस्तुओं को अपने मन पर बिल्कुल भी हावी ना होने दें आपकी एकाग्रता ही आपकी सफलता के पीछे का कारण होती है इसलिए इस पर अवश्य ध्यान दें।

खाली समय में सूत्रों को दोहराना बिल्कुल ना भूलें:- 

जिस समय आप घर के छोटे-मोटे कार्य कर रहे होते हैं और अपने समय को नष्ट कर रहे होते हैं वह समय गणित के सूत्रों को दोहराने में लगाएं इन्हीं सूत्रों का इस्तेमाल करके आप कठिन से कठिन प्रश्नों को हल करेंगे इसलिए सूत्रों को दोहराने में बिल्कुल भी ढील ना दें उन्हें समय-समय पर दोहराते रहे।

Ese bhi padhe:- Yaad kaise kare? Padha hua yaad kaise rakhe? Behatreen tips

Conclusion:-

तो आज हमने इस आर्टिकल में Math me top kaise kare, Math ko kaise samjhe, Math me topper kaise bane ,Math solve karne ka tarika के बारे में विस्तार से सीखा।
 
हम आशा करते हैं कि अब आपके सवाल Math me man kaise lagaye का उत्तर आपको मिल गया होगा यदि आपको इस आर्टिकल में कहीं भी कोई दिक्कत हो तो आप हमें कमेंट में बेझिझक पूछ सकते हैं
 
हम यह भी आशा करते हैं कि आप ऊपर दी हुई टिप्स को जरूर फॉलो करेंगे यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताइएगा और इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करिएगा ताकि उन्हें भी मैथ्स की अच्छी जानकारी हो सके।
 
तो मिलते हैं हमारे अगले आर्टिकल में तब तक स्वस्थ रहिए मस्त रहिए धन्यवाद।

Enhe bhi padhe:-
 

5 thoughts on “गणित में टॉप कैसे करें |Math me top kaise kare?”

Leave a Comment