[2022] पेड़ लगाओ जीवन बचाओ निबंध | Save trees essay in hindi

क्या आप पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पर लेख खोज रहे हैं तो इस लेख में आपके सामने सब कुछ हाथों-हथ उपलब्ध हैै। जिसकी मदद से आप पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पर निबंध आसानी से लिख सकतेे हैं।

जैसा कि हम जानते हैं आपको आपके स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट या एग्जाम में लिखने को दिया जाता है। तो आप हमारी वेबसाइट पर आके बड़ी ही आसानी से लिखकर याद कर सकते हैं। पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पर निबंध class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11,12 तक के लिए ही नहीं बल्कि कॉलेज या कॉम्पटीशन वाले विद्यार्थियों के लिए भी है। इसमें आपको पेड़ के बारे में हर महत्वपूर्ण जानकारी निबंध के माध्यम से मिलेगी।

जरूर पढ़े- प्लास्टिक पॉलीथिन का दैनिक जीवन में महत्व

पेड़ लगा जीवन बचाओ ( वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ)(Save trees hindi essay):-

प्रस्तावना (Introduction):-

पेड़ हमारे जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज है और हमारे जीवन का आधार है। पेड़ो से हमे अनेक प्रकार की औषधि मिलती है और दवाइयां भी बनती है। पेड़ो से ही हमे ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। जोकि हमारे लिए अमृत के समान है और हम जो carbon dioxide को छोड़ते हैं वह उन्हें ग्रहण कर लेते हैं। पेड़ हमारी धरती माता की शान है। पेड़ हमारे जीवन में हमारे खाने और पानी की ही तरह जरूरी है। अगर पेड़ ना हो तो जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। क्युकी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए पेड़ बहुत अहम भूमिका निभाता है। प्रकृति को ज़िंदा रखने के लिए पेड़ को बचाना ही पड़ेगा।

वृक्षारोपण पर निबंध
वृक्षारोपण पर निबंध

प्रकृति की तरफ से धरती माता को दिया गया ये सबसे अनमोल तोहफा है। धरती पर जो बारिश होती है पेड़ उसका एक स्रोत होती है। हमे पेड़ो का आभार प्रकट करना चाहिए आभार प्रकट करने के लिए हमे हमेशा पेड़ो को संरक्षित करना चाहिए और अपने जीवन में पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।

वृक्षारोपण का महत्व (Importance of planting trees):-

वृक्षारोपण का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व है। पेड़ न केवल carbon dioxide लेते हैं अपितु और भी जो हानिकारक गैस होती है। उसको भी ले लेते हैं और वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखते हैं। पेड़ कई हमे हमेशा पेड़ो को संरक्षित करना चाहिए और पेड़ लगाना भी चाहिए। इसकी पहल करते हुए सरकार ने एक नारा भी शुरू किया “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ ये सिर्फ एक नारा ही नहीं अपितु हमारे लिए एक जिम्मेदारी भी है। हमे हमेशा पेड़ लगाना चाहिए और हमारी धरती माता को हरा भरा रखने में मदद करनी चा

वैसे भी वनों की कटाई के कारण हमारी प्रकृति में पेड़ों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है ऐसे में हमें इसको रोकने पर सख्त कदम उठाने चाहिए और अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहिए।

वृक्षारोपण क्यों करना चाहिए

हमें पेड़ों को क्यों बचाना चाहिए उसके लिए नीचे कुछ बिंदु हमने आपके सामने रखें है:-

1- पेड़ धुआं और प्रदूषण को पर्यावरण से घटाने में बहुत अधिक सहायक है।

2- हम जितना ज्यादा वृक्ष लगाएंगे उतना ज्यादा ही जल प्रदूषण से सुरक्षित रहेंगे। पेड़ो की जड़े तूफ़ानी पानी या बाढ़ की तीव्रता हो घटाता।

पेड़ पर संक्षिप्त में निबंध
बच्चों के लिए पेड़ पर 10 लाइन निबंध
मैं पृथ्वी बोल रही हूं निबंध
पृथ्वी बचाओ पर निबंध
यास तूफान पर निबंध

3- जितना ज्यादा वृक्ष लगाएंगे उतनी ज्यादा शुद्ध हवा पर्यावरण में फैलेगी और ये हवा किसी भी पंखे और एयरकंडीशनर से अच्छी होती है।

4- 40 से 50 पेड़ हर साल वायु प्रदूषकों को लगभग 80 पाउंड घटाने में मदद करता है।

5- एक पेड़ 50 वर्ष कि अपने पूरे जीवन काल में $32000 कीमत का ऑक्सीजन देता है।

6- घरों के चारों तरफ 6% से 7% अगर पेड़ है तो उस घर की कीमत भी बढ़ जाती है।

पेड़ों/वृक्षों का महत्व:-

ऐसे बहुत से पेड़ों होते हैं जिन की पत्तियां हमारे रक्त को शुद्ध करती है और सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। इन पेड़ों में नीम, शामिल है।
इन पेड़ों की पत्तियों का इस्तेमाल काढ़े एवं चाय में अतिरिक्त स्वाद के लिए भी किया जाता है।

जिसको धरती पर रहने वाले हर एक व्यक्ति को समझना चाहिए। पेड़ो से ही हम स्वस्थ पर्यावरण, ठंडी हवा और मिलती है। पेड़ो से ही हमारी पृथ्वी माता हरी भारी नजर आती हैं। पेड़ धरती पर जीवन का प्रतीक है और बहुत सारे जंगली पशु और जीव जंतुओं के लिए प्राकृतिक घर के समान  है। पेड़ हमेशा दूसरो के लिए ही जीते हैं।

पर्यावरण प्रदूषण और उसके प्रभाव पर निबंध 

पेड़ो/वृक्षों के लाभ या फायदे (benefit of trees):-

पेड़ो के मानव जीवन में बहुत सारे लाभ या फायदे है जिसे हमने नीचे point के माध्यम से समझाया है।

1- पेड़ो से ही खाने के लिए अनाज प्राप्त होता है।

2- साग सब्जियां मिलती है जिसको हम अपने दैनिक जीवन में खाते हैं।

3- पढ़ने के लिए कागज फ्लेक्ससलरी पेंसिल, रबर इत्यादि मिलते हैं जिससे हमारी शिक्षा में बाधा ना आए।किसी कागज या अखबार को चपकाने के लिए गोंद की आवश्यकता होती है वो भी हमे पेड़ो से ही प्राप्त होता है।

4- खाने के लिए फल, और भगवान की पूजा में चढ़ाने के लिए सुंदर पुष्प या फूल भी हमे पेड़ो से ही प्राप्त होते हैं।

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ पर निबंध
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पर निबंध

5- खाना बनाने के लिए मसाले कि जरूरत पड़ती है वो भी हमे पेड़ो से ही प्राप्त होती हैं।, अंकुर, लकडिया इत्यादि अनमोल चीजे प्राप्त होती है।

6- पेड़ो की संगति से हमारी बीमारियां भी दूर हो जाती है। जैसे अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो पेड़ो और प्रकृति के संबंध में रहे तो उसके जीवन में बहुत जल्दी सुधार आता है।

7- पेड़ो से ही हमे ठंडी छाया भी मिलती है।

8- हरे हरे भरे पेड़ हमारी प्रकृति को और सुंदर बनाने में सहायता करते हैं।

9- पेड़ ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, और मृदा प्रदूषण को कम करने का अचूक उपाय है।

10- पेड़ शिक्षक का काम भी करते हैं जो कभी बात तो नहीं करते पर बच्चो के साथ खेलने वाले सबसे अच्छे साथी है।

11- एक एकड़ में पूरा परिपक्व पेड़ 18 से अधिक लोगों को ऑक्सीजन दे सकता है।

12- वायु को ताजा करने के द्वारा पेड़ हवा को साफ करने में भी मदद करता है और क्युकी यह पर्यावरण में पहले सभी दुर्गंध और प्रदूषक गैसों को सोख लेता है।

पेड़ों को कैसे बचाया जाए (How to save trees):-

धरती पर मानव जीवन और पर्यावरण को बचाना के लिए पेड़ो को बचाने के कुछ असरदार उपाय निम्नलिखित हैं। जो हमने बिंदुओं में बताए है –

हमे अपनी खुशी से पेड़ों को लगाना चाहिए ताकि दूसरे लोग भी प्रेरित हो सके।

पेड़ो को बचाने के लिए कार्य कर रहे संगठनों के साथ जुड़ना चाहिए और अपनी तरफ से भी कुछ प्रयास अवश्य करना चाहिए।

पेड़ को हटाने के संदर्भ में हमें अपने शहरी परिषद से संपर्क कर उचित वार्तालाप कर सकते हैं।

हमे मीडिया से संपर्क करना चाहिए और उन्हें अपनी ओर करना चाइए ताकि पेड़ो को न हटाने के मुद्दे पर हमारी बात अधिक कानों तक पहुंचे और जन जागरूकता बढ़े।

अगर हमारे मोहल्ले से पेड़ हटाया जा रहा है तो उचित कारण होना चाहिए और दोबारा ठीक जगह पर पेड़ लगाने के लिए स्थानीय सरकार से संपर्क करना चाहिए। क्युकी जितने ज्यादा पेड़ होंगे उतना हमारा ही जीवन स्वस्थ रहेगा और लाभ होता रहेगा।

पेड़ों/वृक्षों को बचाने के मामले अधिक मजबूती और असरकारी बनाने के लिए पेड़ो के हर एक फायदे पर ज्यादा जोर डालना चाहिए।

पेड़ो/वृक्षों को बचाने के लिए अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर स्थानीय अधिकारी के सामने लोक सुनवाई की बात करनी चाहिए और उन्हें मनाने के लिए हर संभव प्रयास भी करने चाहिए।

उपसंहार/ निष्कर्ष:-

धरती पर जीवन जीने के लिए पेड़ सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए वृक्षारोपण का कार्य हमे किसी भी स्थिति में करना चाहिए क्योंकि पेड़ नहीं तो जीवन नहीं अगर हम पृथ्वी से पेड़ और जंगल को खत्म करेंगे तो हम हरी भरी पृथ्वी से पर्यावरण और जीवन को खत्म करेंगे जिसके चलते जीवन जीना नामुमकिन हो जाएगा। और प्राकृतिक आपदाएं एक के बाद एक आती ही रहेंगी अगर इसे रोकना है तो हमें पेड़ों का संरक्षण करना ही होगा।

अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी यह बात सिखानी होगी। आज के पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पर निबंध (Save trees essay in hindi) लेख में हमने वृक्षारोपण के बारे में विस्तार से जाना आशा करता हूं आपको हमारा लेख अच्छा लगा होगा। अगर अच्छा लगा हो तो इसे अपने मित्र और सगे संबंधियो के साथ जरूर शेयर करे। ताकि वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ निबंध से उन्हें भी जानकारी मिले।

इसे भी पढ़े :- मोहनजोदड़ो किस भाषा का शब्द है?

Leave a Comment